The Haryana
All Newsअंबाला समाचारकरनाल समाचारकुरुक्षेत्र समाचारकैथल समाचारक्राइमखेत-खलिहानगुरुग्राम समाचारचंडीगढ़वायरलसीवनहरियाणा

हरियाणा के अंबाला में 3 दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी :आज सुबह भी बरसे बादल, तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आयी , 24 घंटे में 13MM पानी गिरा

हरियाणा के अंबाला जिले में एक दिन छोड़कर सोमवार सुबह फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला। आसमान में बादल छाए हैं। अच्छी बूंदाबांदी भी हुई। उसके बाद सुबह 9 बजे हल्की धूप निकलती हुई दिखाई दी। मौसम बदलने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अंबाला में बादल एक दिन छोड़कर अगले दिन बरस रहे हैं।

शनिवार को अंबाला में 13 मिलीमीटर तो शुक्रवार को 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। बारिश होने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट है, जो 35.8 से लुढक 33 पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अंबाला में 27 जुलाई तक बारिश की संभावना

उधर, मौसम विभाग ने 27 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई है। 26 जुलाई को अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 27 जुलाई को इन तीनों जिलों को छोड़ कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, रोहतक और झज्जर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

28 जुलाई को फिर पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इनके साथ ही जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में भी यलो अलर्ट जारी किया है |

Related posts

सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा- विवेक और भूपेंद्र तय करते थे कौन किसकी जगह देगा परीक्षा, पेपर आउट होने का भी अंदेशा

The Haryana

जयपुर-दिल्ली हाईवे: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 1 कावंड़िये की मौत, जयपुर-दिल्ली हाईवे पर लगाया जाम

The Haryana

धान के अवशेष जलाने के अलग अलग 14 मामलों में 14 आरोपी गिरफ्तार

The Haryana

Leave a Comment

error: Content is protected !!